
अश्वनी सिंह
मुख्य संचालक, सरफ़रोशी फाउंडेशन
अश्वनी सरफ़रोशी संस्था के मुख्य संचालक हैं। सारे गाँव के बीच के तार जोड़ने से लेकर अभियान की रंग-रचना करना, इनके कंधों पर है। इनसे दूसरों का दर्द नहीं देखा जाता। इनका बहुत छोटी उम्र से ही सामाजिक काम की तरफ खिंचाव था। आर्थिक रूप से असमर्थ लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने से लेकर औटोरिक्शा वालों की यूनियन बनाना, सब कर के देख लिया। और अब सुबह से लेकर बीच-रात तक लगे रहते हैं बिना रुके, अगर कोई व्यक्ति पुलिस केस में फंसा हों तो भी सहायता करते है, या एक हमदर्द चाहिए लोगों को जो उनकी बात सुन सके तो – अश्वनी जैसा पूर्ण समर्पित व्यक्ति कहीं और शायद ही मिले। सामाजिक काम के साथ साथ अश्वनी गायक आतिफ असलम के सबसे बड़े फैन हैं और बखूबी गाना गा कर भी सुना सकते हैं।